7 जून 2020 - 13:10
भारत में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में लगभग 10 हज़ार नये केस, संक्रमितों की संख्या पौने तीन लाख

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और रविवार को एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 9 हज़ार 971 मामले दर्ज किए गये जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 46 हज़ार 628 हो गयी है जबकि मृतक संख्या 6 हज़ार 929 हो गई है।

भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में 287 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब भी 1 लाख 20 हज़ार 406 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने बताया कि कुल 1 लाख 19 हज़ार 292 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि गत 24 घंटे में 5 हज़ार 220 कोविड-19 मरीज ठीक हुए हैं। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक लगभग 48.36 प्रतिशत मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं।